नागपुर: अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो, 4 पंपों से पानी निकालने के बाद भी जलस्तर सामान्य नहीं

  • 4 पंपों की सहायता से निकाल रहे पानी
  • अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो हुआ
  • फिर भी जलस्तर सामान्य नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-28 11:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका प्रशासन की ओर से संभावित ओवरफ्लो को रोकने के प्रयास विफल साबित हुए है। सप्ताह भी से लगातार बरसात के बाद रविवार को अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो हो गया है। मौसम विभाग की ओर से 24 घंटों के अलर्ट के चलते मनपा ने शनिवार को संभावित उपाययोजना के रूप में 4 पंप लगाकर तालाब के जलस्तर को सामान्य रखने का प्रयास किया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी रविवार को तालाब ओवरफ्लो हो गया है। मनपा का दावा है कि परिसर में सुरक्षा के लिहाज से तालाब से नाग नदी में जलविसर्ग किया है। वहीं दूसरी ओर रविवार को अंबाझरी बांध के ओवरफ्लो को देखने के लिए नागरिकों की भीड़ भी जुट गई है।

शनिवार की सुबह से लगातार बरसात के चलते अंबाझरी तालाब का जलस्तर उफान पर आ गया है। पिछले साल 23 सितंबर को अंबाझरी के आेवरफ्लो के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई थी। संभावित बाढ़ की परिस्थिति से सुरक्षा के लिहाज से सिंचाई विभाग ने तालाब के ओवरफ्लो की दीवार की ऊंचाई बढ़ा दी है। दीवार की ऊंचाई बढ़ने से ओवरफ्लो का स्तर 316.24 मीटर हो गई है। शनिवार को बरसात से जलस्तर ओवरफ्लो के 316.20 मीटर के स्तर तक पहुंच गया है।

शनिवार को तालाब का जलस्तर ओवरफ्लो पूर्ण क्षमता से केवल 0.04 मीटर कम रह गया था। जलस्तर के बढ़ने की संभावना देखते हुए मनपा की ओर से 4 पंप की सहायता से नाग नदी में जल विसर्ग शुरु किया गया है। मनपा प्रशासन ने बरसात पूर्व तैयारी अंतर्गत नाग नदी की सफाई के साथ ही गहराईकरण किया है। इसके साथ ही नाग नदी में ओवरफ्लो का बहाववाले 9 मीटर क्षेत्र का चौड़ाईकरण भी किया गया है। ऐसे में मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देश पर तालाब के जलस्तर को कम करने के लिए चार पंप लगाए गए थे। 150 मिमी व्यास के पाईप की सहायता से जलविसंंर्ग लगातार किया जा रहा है।

अंबाझरी से कोई खतरा नहीं

डॉ अभिजीत चौधरी, आयुक्त, मनपा के मुताबिक लगातार बरसात के चलते अंबाझरी तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी होकर ओवरफ्लो होने का अनुमान था। हालांकि इस मर्तबा ओवरफ्लो के विसर्ग को लेकर सारी बाधाएं दूर हो गई है। बहाव क्षेत्र के 9 मीटर चौड़ाई के साथ ही सुरक्षा दीवार निर्माण, रेती के बोरे रखने और टीन शेड लगाया गया है। इसके अलावा ग्रेविटी फोर्स वाले पंप के साथ ही 4 पंप भी लगाकर जलस्तर को सामान्य करने का प्रयास हो रहा है। शहर की जनता को कोई भी खतरा होने अथवा डरने की आवश्यकता नहीं है।


Tags:    

Similar News