दूर होगा रिक्त पदों का टोटा: शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया जल्द

ग्रापं चुनाव आचार संहिता के चलते हुई थी स्थगित

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-16 09:11 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अतिरिक्त शिक्षकों का जल्द ही समायोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव आचार संहिता प्रभावी रहते हुए 23 से 31 अक्टूबर तक समायोजन प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर समायोजन प्रक्रिया चलाए जाने की प्रसार माध्यमों में खबरें प्रकाशित होने पर स्थगित कर दी गई थीं।

7 नवंबर को आचार संहिता समाप्त : जिले में 361 ग्राम पंचायत के चुनाव हुए। 5 नवंबर को मतदान होकर 6 नवंबर को चुनाव नतीजे घोषित हुए। 7 नवंबर को आचार संहिता खत्म हो गई। उसके बाद दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गईं। इस बीच, शिक्षक समायोजन प्रक्रिया लड़खड़ा गई है। दीपावली अवकाश समाप्त होकर स्कूल खुलने से पहले ही अगले सप्ताह समायोजन कार्यक्रम घोषित होने की सूत्रों से जानकारी मिली है।

Tags:    

Similar News