दगाबाजी: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

लोन लेकर पहुंचाई आर्थिक चोट, दगाबाजी प्रेमी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-07 10:01 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दगाबाज प्रेमी के खिलाफ पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़ित युवती की मां का देहांत होने के बाद उसकी संपत्ति हासिल की। फिर शादी का झांसा देकर उससे यौन शोषन किया और मृत मां के नाम पर लोन लेकर आर्थिक चोट भी पहुंचाई। सोमवार को अदालत में पेश कर आरोपी को पीसीआर में लिया गया है। 

किस्त भरने को कहा, तो बिफर उठा. पीड़ित 24 वर्षीय युवती है। कोरोना संक्रमण के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। परीचित आरोपी प्रफुल रामचंद्र बेले (35) पिरामिड सिटी बेलतरोड़ी निवासी ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे प्रेम संबंधों में फांस लिया। शादी का झांसा देकर 14 अप्रैल 2021 से 6 फरवरी 2023 के दरमियान उसका यौन-शोषन करता रहा है। इस बीच आरोपी ने पीड़िता की मृत मां का पैन कार्ड व आधार कार्ड हासिल कर लिया। उसके आधार पर विविध ऑनलाइन ऐप से करीब डेढ़ लाख रुपए का लोन उठा लिया। जब पीड़िता इसके बारे में पता चला तो उसने आरोपी को लोन की किस्त भरने के लिए कहा, लेकिन उसने मना किया। फिर शादी करने से भी इनकार कर दिया। दोनों में जमकर विवाद हुआ और मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रफुल को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है।


Tags:    

Similar News