क्राइम: सिपाही-वार्डन को बंधक बनाकर नागपुर आईं 3 किशोरियां पकड़ाईं, हत्या-लूटपाट का आरोप

  • हत्या, लूटपाट और मारपीट करने का आरोप
  • मोबाइल, गाड़ी, पैसे छीन लिए

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 13:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्थानीय यातायात विभाग की महिला पुलिस कर्मचारियों की सतकर्ता से अापराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन किशोरियां पकड़ी गई हैं। किशोरियां छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव मेंं शासकीय महिला सुधार गृह की वार्डन और पुलिस सिपाही को कमरे में बंद कर नागपुर भाग आई थीं। किशोरियों को राजनांदगांव पुलिस को सौंप दिया गया है।

मोबाइल, गाड़ी, पैसे छीन लिए

तीनाें किशोरियां 16 से 17 वर्ष के लगभग हैं। उनमें दो किशोरियों पर हत्या करने और एक किशोरी पर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप है। आयु कम होने के कारण अदालत के निर्देश पर उन्हें महिला सुधारगृह में रखा गया था। उनकी देखभाल वार्डन करती है तथा सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती है। शनिवार को इन किशोरियों ने वार्डन और महिला पुलिस को कमरे में बंद किया और बाहर से ताला लगा दिया। उनके मोबाइल, दोपहिया वाहन और पैसे लेकर नागपुर भाग आईं थीं।

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर घूम रही थीं : यातायात विभाग की महिला पुलिस सिपाही वैशाली दुरुगकर और पूजा पुरी वर्धमान नगर चौक में यातायात व्यवस्था नियंत्रित कर रही थीं, तभी उन्हें तीन किशोरियां बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर दिखाई दीं। उन्हें रोककर पूछताछ में तीनों टालमटोल जवाब देने लगीं। संदेह होने से महिला पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी आैर थाने से बल को बुला लिया। पश्चात किशोरियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

2 महिला पुलिसकर्मी पुरस्कृत किशोरियां पकड़े जाने की सूचना राजनांदगांव पुलिस को दी गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद तीनों किशोरियों को राजनांदगांव पुलिस को सौंप दिया गया। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए यातायात विभाग ने कर्मचारी वैशाली और पूजा को नकद पुरष्कार देकर सम्मानित किया है।

Tags:    

Similar News