जबलपुर: गढ़ा और गौरीघाट स्टेशन को पमरे में शामिल करने पर निर्णय शीघ्र

  • रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने की पत्रकारों से चर्चा
  • इस विषय पर चर्चा हुई है शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा
  • यात्रियों की सुविधाओं के संसाधनों का विस्तार किया जा रहा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-10 13:55 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि पश्चिम मध्य रेल भारत का हृदय है। यह काफी महत्वपूर्ण जोन है। यहाँ से हर राज्य व शहर के लिए ट्रेनें गुजरती हैं। इस लिहाज से यहाँ विकास कार्यों के साथ ही  यात्रियों की सुविधाओं के संसाधनों का विस्तार किया जा रहायात्रियों की सुविधाओं के संसाधनों का विस्तार किया जा रहाहै।

एसईसीआर के दो स्टेशन गढ़ा और गौरीघाट को पश्चिम मध्य रेल के अधीन करने के विषय पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा हुई है शीघ्र ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर जबलपुर मंडल के डीआरएम ने भी उनसे चर्चा की है। उक्त जानकारी उन्होंने जबलपुर मुख्य स्टेशन पर निरीक्षण के बाद पत्रकारों से चर्चा में दी। चेयरमैन जया वर्मा ने बताया कि उनका यहाँ आने का प्रमुख उद्देश्य जोन में क्या-क्या कार्य हो रहे हैं उन्हें देखना है, साथ ही सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चीजाें की समीक्षा भी की जानी थी।

उन्होंने बताया कि जबलपुर सहित भोपाल व सागर स्टेशन पर बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। फ्लाईओवर व नई लाइन डालने का कार्य हो रहा है, उनकी समीक्षा की गई है।

प्वाॅइंट बदलने के कार्य को भी बारीकी से देखा गया। एक सवाल के जवाब में चेयरमैन में कहा कि फिलहाल अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के विषय में कुछ कहना उचित नहीं है जैसे ही कोई कार्ययोजना बनेगी तो सभी काे अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जबलपुर से ट्रेनों की कनेक्टिविटी और कैपेसिटी बढ़ाने प्रयास हो रहे हैं। चर्चा के दौरान पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, जीएम सचिव राहुल जयपुरियार, डीआरएम विवेक शील, सीनियर डीसीएम विश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News