एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं, राज्य की 45 सीटों पर लहरेगा इंडिया गठबंधन का परचम

  • मतगणना के एक दिन पूर्व गड़चिरोली में राज्य के विपक्षी नेता वडेट्टीवार ने किया दावा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-03 14:43 GMT

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली. सोशल मीडिया समेत विभिन्न समाचार चैनलों में दिखाए जा रहें एक्जिट पोल पर हमारा कोई विश्वास नहीं है। राज्य में कुल 35 तो विदर्भ की 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से आम जनता परेशान हो गयी है। मंगलवार को देश में परिवर्तन होने वाला है। ऐसा विश्वास जताते हुए राज्य के विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने मतगणना की प्रक्रिया के दौरान कोई अनियमितता हुई और भाजपा को व्यापक जनाधार मिला तो राजनीति से पूरी तरह सन्सास लेने की बात भी की।

मतगणना के एक दिन पूर्व सोमवार को वडेट्टीवार ने गड़चिरोली पहुंचकर पत्रकारों से बातचित की। उन्होंने बताया कि, देश में चलाई जा रहीं भाजपा की नीतियों से कोई अनजान नहीं है। इसी कारण एक्जिट पोल में भी एनडीओ को भारी जनाधार दिखाया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता इससे काफी परे है। आम जनता भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। इस संसदीय चुनाव में भाजपा ने अपने विकास कार्यों का ब्योरा कभी नहीं दिया। केवल मंदिर-मस्जिद निर्माण को लेकर मतदाताओं से वोट मांगे गये। इसी कारण इस चुनाव में भाजपा यानि एनडीए की हार निश्चित है।

महाराष्ट्र राज्य में 35 तो विदर्भ में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत पक्की है। ऐसा दावा में भी वडेट्टीवार ने इस समय किया। मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शकता से पूर्ण करने की आशा भी उन्होंने इस समय व्यक्त की। पत्र परिषद में गड़चिरोली-चिमूर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डा. नामदेव किरसान, जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाडे, जिप के पूर्व सदस्य एड. राम मेश्राम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News