Beed News: गोलीबारी में एक गंभीर घायल, बांगर सहित दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

  • गुस्साए शख्स ने शिकायतकर्ता युवक को गोली मारी
  • बांगर सहित दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 12:22 GMT

Beed News : पुलिस थाने में शिकायत देने से गुस्साए शख्स ने शिकायतकर्ता युवक को गोली मार दी। मांजरसुबा-लिंबागणेश रोड पर शनिवार देर रात के 11 बजे के करीब बांगर सहित उसके अन्य साथीयो ने गोलीबारी को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में रविवार सुबह बांगर सहित अन्य दो के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में शिकायत देने से गुस्साए चलते संदीप गोरख तांदले उम्र 28 साल निवासी हिंगणी खुर्द पर आरोपी बाला उर्फ विजयसिंह रामकिशन बांगर ने बंदूक तान गोली चला दी। वो कार से साथियों के साथ नीचे उतरा और ताबड़तोड़ 4 गोलियां दाग दी। जो तांदले के पैर में जा लगी। हमला कर आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में नेकनूर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

अंचार सहिता में घटना घटने से भयभीत का माहौल

जिले में विधानसभा चुनाव 20 को होने वाला हैं। इसके चलते अंचार संहिता लागू किए गई। इसके चलते प्रशासन की ओर से विभिन्न शस्त्र जमा करने के आदेश दिए गए हैं।उसके बाद भी गोलीबारी की घटना से नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। 

Tags:    

Similar News