विवाद: आपत्तिजनक बयान देने वाले महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ बीड़- गेवराई और आष्टी में मामला दर्ज

  • महंत रामगिरी महाराज का पैगंबर के खिलाफ बयान
  • मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
  • थानों में दर्ज कराए मामले

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-19 13:07 GMT

डिजिटल डेस्क, बीड। सरला द्वीप के महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर बीड़- गेवराई और आष्टी में मामले दर्ज किए गए हैं। नासिक के सिन्नार स्थित पंचाले गांव में सभा के दौरान रामगिरी महाराज ने पैगंबर मुहम्मद और उनकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। समुदाय के आक्रोश के बाद अब महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ  कार्रवाई शुरू हो गई है, महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सप्ताह भर के प्रचार के दौरान सरला बेट महंत रामगिरी महाराज का पैगंबर मुहम्मद को लेकर दिया गया। बयान से मुस्लिम भाईचारा आक्रामक हो गया। जगह-जगह आंदोलन कर महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पर बीड शहर, गेवराई और आष्टी पुलिस थाने में रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिन ब दिन महाराज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ मुंबई के पायधुनी पुलिस थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। महंत रामगिरी महाराज पर जानबूझकर दो समाजों के बीच दरार पैदा करने वाला बयान देने का आरोप लगाया गया है। जिसके तहत पुलिस जांच कर रही है। 

महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर सकल हिंदू संगठन ने रैली निकाली, इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। 

Tags:    

Similar News