Beed News: मराठा आरक्षण को लेकर युवक ने लगाई फांसी, जरांगे की अपील - मिलेगा आरक्षण पर ऐसा न करें

  • जिला परिषद कार्यालय के परिसर में लगे नीम पर मिला शव
  • युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-06 14:50 GMT

Beed News : जिला परिषद कार्यालय के परिसर में लगे नीम के पेड़ से एक युवक ने फांसी लगा ली। रविवार सुबह जैसे ही खबर आग की तरह फैली इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ही युवक ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार अर्जुन कवठेकर अंकुशनगर का रहवासी थी, जो महाराजा निजी ट्रैव्हल्स बस का चालक है। रविवार सुबह उसने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का पेड़ पर शव लटका हुआ देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर पड़ताल की तो युवक के पास से सुसाईड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था की मराठा समुदाय को ओबीसी का आरक्षण नहीं मिल रहा है,  इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

आत्महत्या मत करो-मनोज जारांगे

मनोज जरांगे ने मृतक युवक अर्जुन कवठेकर के परिवार से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते हुए मनोज जारांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की आलोचना की।उसी दरमियान बातचीत करते हुई मनोज जरांगे कहा कि अर्जुन कवठेकर की आत्महत्या के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों जिम्मेदार हैं। अब मैं आंदोलन छेड़ूंगा, देखता हूं कि आरक्षण कैसे नहीं मिलता। जरांगे ने कहा कि युवा आत्महत्या नहीं करें। हमें ओबीसी से आरक्षण मिलने वाला है। चिंता न करें।

Tags:    

Similar News