Beed News: धुले-सोलापुर मार्ग के तीन गड्ढे दुर्घटना को दे रहे निमंत्रण, तत्काल भरने की मांग

  • सड़क पर खतरनाक गड्‌ढे
  • लोग हो रहे हादसों के शिकार
  • बड़े हादसे का बना है अंदेशा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-06 15:27 GMT

Beed News : तहसील के मांजरसुबा परिसर में धुलीया -सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्‌ढे आफत का सबब बन रहे हैं। होटल कन्हैया से 200 मीटर की दूरी पर जहां फ्लाइओवर खत्म होता है,  वहां एक नहीं है, बल्कि 3 बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों को बुझाने की मांग लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गणेश ढवले लिंबागणेशकर ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक और परियोजना निदेशक अरविंद काले लिखित शिकायत का ज्ञापन भेजा है। जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी और अप्रैल 2023 के बीच 120 दिनों में 129 दुर्घटनाएं और 139 मौतें हुई हैं। इसके अलावा, 98 दुर्घटनाओं में 130 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सड़क की खराब हालत

अत्यधिक गति दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, वाहन चालकों की लापरवाही, ओवरटेक करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, खराब गुणवत्ता वाली सड़कें यहां दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

सड़क सुरक्षा अभियान केवल कागजों पर दिखेगा

प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा अभियान सिर्फ कागजों पर है।  पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग लाखों रुपए खर्च कर जनजागरूकता के नाम पर सिर्फ फोटो सेशन करते नजर आ रहा है, क्योंकि इससे कोई खास फायदा नहीं दिख रहा है, दुर्घटनाएं रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना आवश्यक है।

Tags:    

Similar News