- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गूगल कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, तो...
सैलरी हाइक ऑफर: गूगल कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, तो रोकने के लिए कंपनी ने 300 फीसदी तक बढ़ा दी सैलरी

- Perplexity AI के सीईओ श्रीनिवास ने किया खुलासा
- गूगल छोड़ने पर विचार कर रहा था सर्च टीम का कर्मचारी
- कंपनी ने सैलरी में 300 प्रतिशत वेतन वृद्धि कर दी थी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) बीते कुछ समय से छंटनी को लेकर चर्चाओं में है। वहीं कंपनी ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार मामला छंटनी का नहीं है। बल्कि कंपनी ने अपने कर्मचारी के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, गूगल का एक कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में जा रहा था, लेकिन कंपनी उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। ऐसे में गूगल ने अपने कर्मचारी को रोकने के लिए उसकी सैलरी 10-20 फीसदी नहीं बल्कि सीधे 300 फीसदी तक का इजाफा कर दिया।
इस हैरान कर देने वाली खबर का खुलासा, अमेरिका स्थित स्टार्टअप Perplexity AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने एलेक्स कांत्रोवित्ज द्वारा आयोजित बिग टेक्नोलॉजी पॉडकास्ट शो में किया। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं...
शो में किया बड़ा खुलासा
Perplexity AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि, मौजूदा समय में गूगल अपने कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने बिग टेक्नोलॉजी पॉडकास्ट शो इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, वे अपने स्टार्टअप Perplexity AI के लिए गूगल के एक कर्मचारी को हायर करने की कोशिश कर रहे थे। कर्मचारी भी हमारी कंपनी में स्विच करने पर विचार कर रहा था। हालांकि, वह गूगल सर्ज टीम का हिस्सा था और उसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से कोई लेना-देना नहीं था।
लेकिन, जब कर्मचरी ने नौकरी छोड़ने के लिए कंपनी में अपना इस्तीफा दिया तो गूगल ने उन्हें रोकने के लिए वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि कर दी जो आश्चचर्यजनक है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारी की सैलरी में 300 प्रतिशत वेतन वृद्धि कर दी। यह इसलिए भी अधिक हैरान करने वाला है, क्योंकि गूगल यह कदम उस समय उठाया जब वह दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों को निकाल रहा था।
बता दें कि, गूगल ने इस साल जनवरी महीने में अपने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया था। जिसके तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया गया है। हालांकि वेतन वृद्धि से जुड़ा यह पूरा मामला कब का है, इस बारे में कोई जानकारी साफ तौर पर नहीं दी है।
Created On :   20 Feb 2024 2:45 PM IST