हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर में कांपी धरती, दहशत में लोग

- भूकंप का केंद्र जैदेवी के पास बताया जा रहा
- शोर मचाते हुए अपने -अपने घरों से बाहर निकले लोग
- कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं- जिला प्रशासन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में करीब सवा 9 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 7 किलोमीटर नीचे बताया गया
भूकंप के झटके लगते ही लोग शोर मचाते हुए अपने अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं है। बुलेटिन जारी कर प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें मंडी जिला भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और जोन 5 में स्थित है, जो भारत में सबसे अधिक भूकंपीय जोखिम वाला एरिया माना जाता है। इसलिए यहां बड़े और विध्वंसकारी भूकंप की संभावना अधिक होती है। ऐसे क्षेत्रों में भूकंप प्रतिरोधक भवन निर्माण, सतर्कता और आपातकालीन योजनाओं का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रविवार सुबह आए भूकंप का केंद्र जैदेवी के पास बताया जा रहा है। आपको बता दें उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील इलाकों की सूची में शामिल है। जहां 5 से अधिक तीव्रता पर जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
भूकंप से किसी भी प्रकार के जनहानि या संपत्ति का नुक्सान होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों को सुनिश्चित किया। भूकंप से किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति पैदा नहीं हुई।
Created On :   13 April 2025 11:57 AM IST