युवा प्रतिभाओं को सम्मान व उचित मंच देने का कार्य करता है युवा मोर्चा: भास्कर पाण्डेय

डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। भारतीय जनता युवा मोर्चा पन्ना द्वारा खिलते कमल कार्यक्रम के अनुसार पन्ना जिले की पवई में विधानसभा स्तरीय युवा प्रतिभा सम्मान व सम्मेलन आयोजित किया गया। पवई विधानसभा के 5 मंडल शाहनगर, रैपुरा, मोहन्द्रा, कल्दा पवई के प्रतिभावान युवा सम्मिलित हुए जिन्हें सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र पटेल उपस्थित रहे। युवा सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य द्वारा कहा गया कि युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर युवाओं को आगे बढ़ाने व उनके सम्मान का काम कर रही है। ऐसे कार्यक्रम से समाज में युवाओं को प्रोत्साहन व अन्य युवाओं को बढऩे की प्रेरणा देती है। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पन्ना के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया के निर्देशन में युवा मोर्चा द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उचित मंच व उनकी प्रतिभा का सम्मान करने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम में विशेष रूप भाजपा मंडल महामंत्री रामभुवन बागरी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया, युवा मोर्चा से जिला मंत्री अर्पित सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश पाठक, युवा मोर्चा मंडल शाहनगर के अध्यक्ष धुव्र त्रिसोलिया, कल्दा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौबे, रैपुरा मंडल अध्यक्ष धर्मराज लोधी, पवई मंडल अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, मोहंद्रा मंडल महामंत्री राहुल द्विवेदी सहित विमल पाण्डेय, दिनेश खटीक, परवेश जैन, विनोद मिश्रा अभिषेक पाण्डेय, मनोज साहू, बुद्ध सिंह, आशुतोष पाठक, राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। खिलते कमल कार्यक्रम में करीब 40 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंकु श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
Created On :   4 Feb 2023 4:00 PM IST