सामाजिक समरसता मंच द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

By - Bhaskar Hindi |15 April 2023 11:48 AM IST
पन्ना सामाजिक समरसता मंच द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
डिजिटल डेस्क,पन्ना। सामाजिक समरसता मंच जिला पन्ना के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर सुबह 9 बजे अंबेडकर चौराहा कोतवाली के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता मंच के प्रांत प्रमुख लक्ष्मीकांत शर्मा, पन्ना जिला प्रमुख चंद्रबदन तिवारी, प्रांत टोली के सदस्य अरविंद सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख श्री शर्मा द्वारा सभी लोगों को संबोधित किया गया।
Created On :   15 April 2023 11:47 AM IST
Next Story