- Home
- /
- कुलगाम में ग्राम प्रधान की गोली...
कुलगाम में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

By - Bhaskar Hindi |2 March 2022 6:21 PM IST
जम्मू-कश्मीर कुलगाम में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक पंच (ग्राम परिषद सदस्य) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम के कुलपोरा सरंदू गांव में मुहम्मद याकूब डार को गोली मार दी।
एक सूत्र ने कहा, उन्हें कई चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
(आईएएनएस)
Created On :   2 March 2022 10:30 PM IST
Tags
Next Story