विदर्भ के सांसदों के विरोध में गांवबंदी आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ राज्य निर्माण की मांग के साथ विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से महाराष्ट्र दिन पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। विदर्भ के सभी सांसदों के विरोध में गांवबंदी अभियान चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी विरोध किया जाएगा। समिति की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मतदान नहीं करने का आह्वान : 1 मई को तहसील स्तर पर सभा ली जाएगी। गांवों में यात्राएं निकाली जाएगी। मतदाताओं से मतदान नहीं करने का आह्वान किया जाएगा। उमरेड के पास वेस्टर्न कोल फील्ड की कोयला खदान के सामने रास्ता रोको प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष वामनराव चटप ने कहा कि विदर्भ राज्य निर्माण के लिए 31 दिसंबर 2023 का समय दिया गया है। आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक में पूर्व पुलिस आयुक्त दिलीप झलके, विजय सहारे, रवींद्र गजभिए, नरेंद्र काले, कविता गजभिए, लता अवजेकर की विविध पदों पर नियुक्ति की गई। रंजना मामर्डे, श्रीनिवास खांदेवाले, अरुण केदार, मुकेश मासूरकर, तात्यासाहेब मत्ते, विष्णुपंत आष्टीकर, रमेश गजबे, प्रभाकर कोंडबत्तुनवार, पुरुषोत्तम पाटील सहित अन्य कार्यकर्ता थे।
Created On :   28 March 2023 2:22 PM IST