ककरहटी में निकाली गई विकास यात्रा

डिजिटल डेस्क ककरहटी नि.प्र.। पूरे मध्य प्रदेश में इस समय विकास यात्रा निकालकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है साथ ही विभिन्न हितग्राहियों को त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी के तहत नगर परिषद ककरहटी के वार्ड क्रमांक ०१, ०२ एवं १२ में सीएमओ ओम मिश्रा के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश वर्मा के सानिध्य में विकास यात्रा निकाली गई एवं मंच के माध्यम से सभी वार्डवासियों को शासन द्वारा संचालित पात्र हितग्राहियों को पूर्णरूपेण सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं इसके संबंध में सभी को जागृत किया गया। सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम आवास की प्रथम किश्त भी डाली गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष वर्षा त्रिपाठी, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार देवेंद्रनगर ममता मिश्रा, आरआई आर.एन. गौतम, पटवारी शिवकुमार खरे, पार्षद महेंद्र सिंह यादव, संजय यादव, चंदाबाई यादव, कलावती कोरी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजराज सिंह यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राज किशोर पाण्डेय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत भार्गव, बूथ अध्यक्ष बारेलाल यादव, मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह धंधेेरे, मंडल उपाध्यक्ष लखन सिंह यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, मंडल मंत्री देवेश यादव सहित तीनों वार्डों के आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं विकास यात्रा में नगर के समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी ने अहम भूमिका अदा की।
Created On :   18 Feb 2023 12:48 PM IST