बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति अंबाझरी तालाब में कूदा, मौत
![Troubled by unemployment, a person jumped into Ambajhari pond, died Troubled by unemployment, a person jumped into Ambajhari pond, died](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/04/troubled-by-unemployment-a-person-jumped-into-ambajhari-pond-died_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नागपुर । बेरोजगारी से परेशान होकर व्यक्ति ने अंबाझरी तालाब में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार को अंबाझरी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। मृतक वर्धा रोड निवासी देवेंद्र मनोहर हेड़ाऊ (49) है। वह पहले मुंबई में काम करता था। कोरोनाकाल में नौकरी जाने से वह मुंबई से नागपुर आ गया था। यहां भी निजी क्षेत्र में काम किया, लेकिन गत तीन-चार माह पहले उसकी यह नौकरी चली गई। वह भारी तनाव में था। गुरुवार को वह िमत्र के यहां जाने की बात कर घर से निकला और उसके बाद वह अंबाझरी तालाब िकनारे पहुंचा और तालाब में छलांग लगा दी। पानी की सतह पर शव दिखाई देने पर िकसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार में पत्नी नीतू, लड़का-लड़की, भाई व माता-पिता है। बहन गीतांजलि प्रमोद पिपलीकर (40), पंचशील नगर निवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज िकया गया है।
Created On :   22 April 2023 7:55 PM IST