कहीं संगीत, कहीं पत्र और इतिहास की याद दिला रही जेब्रा क्रासिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर की प्रमुख इमारत और कार्यालयों की पहचान अब क्षेत्र की सड़कों से होने लगी है। जीरो माइल, संविधान चौक यानी रिजर्व बैंक चौक, विधानभवन चौक, आकाशवाणी चौक, जीपीओ चौक, लेडिज क्लब चौक, दीक्षाभूमि चौक सिग्लन पर जेब्रा क्रासिंग यहां की खासियत दिखाते हैं। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी. की पहल पर नागपुर शहर में ‘थीम बेस पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग' लागू किया गया है। यहां जेब्रा क्रासिंग कहीं, संगीत, कहीं पत्र और इतिहास की याद दिला रही हैं। इससे चौक की खूबसूरती भी खुलने लगी है।
पहचान को दर्शाता है दिलचस्प बात यह है कि नागपुर महानगर पालिका इस तरह के विस्तृत ‘थीम बेस पेडेस्ट्रियन' को लागू करने वाला महाराष्ट्र का पहला शहर है। मनपा परिवहन विभाग ने बताया कि देश में नोएडा शहर के बाद नागपुर में इस अवधारणा को लागू किया गया है। सिविल लाइंस में प्रायोगिक तौर पर लागू की गई यह ‘थीम बेस पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग' पूरे शहर में भी लागू की जाएगी। जेब्रा क्रासिंग पर ‘थीम बेस पेडेस्ट्रियन' के तहत क्षेत्र में इमारत व कार्यालयों की जानकारी प्राप्त हुई है। देश के केंद्र के नागपुर शहर में ‘जीरो माइल' फ्रीडम पार्क चौक पर सिग्नल पर साकार किया गया है। रिजर्व बैंक चौक, शहर की शान कस्तूरचंद पार्क में ऐतिहासिक लड़ाई के गवाह बंदूकधारी की खोज की याद दिलाता है। आकाशवाणी, नागपुर से विदर्भ तक संगीत, समाचार और जानकारी देने का काम कर रही है। इस चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग पर म्यूजिक नोट्स और ऑर्गन ध्यान आकर्षित करते हैं। प्रधान डाकघर यानी जीपीओ चौक पर एक स्ट्रीट लेटर क्षेत्र की पहचान के साथ-साथ पत्राचार के पुराने दिनों की यादें ताजा करता है। अगले संकेत पर बहुरंगी फूलों के साथ लाल और सफेद क्रॉसिंग लेडिज क्लब चौक की पहचान को दर्शाता है।
लगाए जा रहे तरह-तरह के बोर्ड : शहर में विभिन्न प्रकार के नोटिस बोर्ड लगाने के लिए 145 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें 75 चौराहों पर नामफलक, 9 कैंटिलीवर टाइप नोटिस बोर्ड, शहर के 13 एप्रोच रोड पर स्वागत बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही यातायात की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर 147 नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं। शहर में बाजार क्षेत्रों व व्यस्त स्थानों पर सड़क पर पार्किंग के लिए 8 स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगाने व चिह्नत करने पर 40 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शहर में आयोजित जी-20 सम्मेलन को देखते हुए शहर की विभिन्न सड़कों को चिह्नित करने और पेंटिंग करने के लिए 230 लाख रुपए के कार्य किए गए। परिवहन विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 828.38 लाख कार्यों पर हो चुके हैं।
257.57 लाख रुपए खर्च : कार्यकारी अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 80.81 लाख रुपए से सड़क डिवाइडर एवं कर्ब पेंटिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें 24475 मीटर लम्बाई का कार्य किया गया है। शहर के 12 चौराहों में विभिन्न थीम बेस, पद यात्रियों पर कार्य प्रस्तावित है। इस पूरे कार्य के लिए वर्ष 2022-23 में लगभग 75 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया था। शहर के विभिन्न हिस्सों में 17.88 किमी सड़कें, 15 चौराहें, 6 फ्लाईओवर आदि, जिसमें रोड मार्किंग जेब्रा क्रॉसिंग और फ्लाईओवर सुरक्षा दीवार की पेंटिंग शामिल है। इसके लिए कुल 257.57 लाख की राशि खर्च की गई है।
Created On :   28 March 2023 2:07 PM IST