सेवानिवृत्त शिक्षक गौतम प्रसाद गोस्वामी का दुखद निधन

By - Bhaskar Hindi |27 April 2023 12:00 PM IST
पन्ना सेवानिवृत्त शिक्षक गौतम प्रसाद गोस्वामी का दुखद निधन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले के अमानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चिकलहाई निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गौतम प्रसाद गोस्वामी का गत दिनांक 25 अप्रैल 2023 को शाम लगभग ०4 बजे दुखद निधन हो गया। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोस्वामी लगभग 80 वर्ष के थे। वह लक्ष्मी प्रसाद गोस्वामी के बड़े भाई एवं पंचायत सचिव राम प्रकाश गोस्वामी चिन्नू के पिताजी थे। सेवानिवृत्ति शिक्षक का आज 26 अप्रैल को ग्रह ग्राम चिकलहाइ में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। श्री गोस्वामी के निधन पर पन्ना जिले के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं व समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Created On :   27 April 2023 11:59 AM IST
Next Story