सेवानिवृत्त बीआरसी सचिन श्रीवास्तव का निधन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। गत वर्ष बीआरसी के पद से सेवानिवृत्त हुए सचिन श्रीवास्तव का आज उपचार के दौरान नागपुर में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे श्री श्रीवास्तव की तबीयत करीब 2 माह से खराब चल रही थी जिन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली श्री श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर पन्ना लाया जा रहा है। यहां पर 22 अप्रैल की सुबह ०9 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज जैसे ही उनके निधन का समाचार लोगों को प्राप्त हुआ उनके सिंचाई कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। गौरतलब हो कि स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती रेखा वाला सक्सेना जो कि महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव लकी के पिताजी थे। सेवानिवृत्त बीआरसी सचिन श्रीवास्तव के निधन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों व पन्ना शहर के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Created On :   22 April 2023 12:07 PM IST