- Home
- /
- स्पीकर को दिल का पड़ा दौरा, अस्पताल...
स्पीकर को दिल का पड़ा दौरा, अस्पताल में भर्ती

By - Bhaskar Hindi |31 Aug 2021 8:33 AM IST
पुडुचेरी स्पीकर को दिल का पड़ा दौरा, अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
- पुडुचेरी के स्पीकर को दिल का पड़ा दौरा
- अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क, पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष एम्बलम आर. सेल्वम को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना उस समय हुआ जब वह विधान सभा जा रहे थे। उन्हें सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईसीजी रिपोर्ट में पाया गया कि उनके हृदय की तरंगों में थोड़ा अंतर था। विधानसभा अध्यक्ष को अब पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि ने मीडियाकर्मियों को बताया कि स्पीकर की देखभाल कार्डियोलॉजिस्ट कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है।
(आईएएनएस)
Created On :   31 Aug 2021 1:00 PM IST
Next Story