ताड़ी के पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत

डिजिटल डेस्क, एटापल्ली (गड़चिरोली)| तहसील के ग्राम मरपल्ली में ताड़ी के पेड़ से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृत व्यक्ति का नाम मरपल्ली गांव निवासी मुरा बोरा मडावी (71) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह सोमवार, 13 मार्च की शाम को भी ताड़ी निकालने के लिए मुरा मडावी ताड़ी के पेड़ पर चढ़ा। लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। यह देख उसके बेटे ने पेड़ पर चढ़कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन इस प्रयास में बेटा असफल हो गया। जैसे ही मुरा जमीन पर गिरा ग्रामीणों ने उसे उपचार हेतु एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बता दें कि, आदिवासी बहुल गांवों में वर्तमान में ताड़ी के व्यवसाय से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। मात्र मरपल्ली गांव में हुई घटना से मडावी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Created On :   15 March 2023 2:01 PM IST