16 से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, ओले पड़ने की भी संभावना

Light rain with thunder from 16, there is also a possibility of hail
16 से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, ओले पड़ने की भी संभावना
मौसम 16 से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, ओले पड़ने की भी संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में 16 व 17 मार्च को तेज हवा आैर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आेले भी पड़ सकते हैं। ऊपरी हवा में चक्रवात होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। 14 व 15 मार्च को नागपुर में गर्मी का असर बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन गरज-चमक या हल्की बारिश होने की संभावना नहीं है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में अलग-अलग दिशा से आ रही हवा के कारण नागपुर समेत विदर्भ में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। 16 व 17 मार्च को नागपुर समेत विदर्भ में तेज हवा चलेगी। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में कमी आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी।
 

Created On :   14 March 2023 10:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story