खाई में गिरी तेज रफ्तार मोटर साइकिल, दो युवक घायल

By - Bhaskar Hindi |18 April 2023 1:06 PM IST
पन्ना खाई में गिरी तेज रफ्तार मोटर साइकिल, दो युवक घायल
डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। मोटर साइकिल से मलघन बोरी होते हुए पवई न्यायालय जा रहे दो युवक कटनी-पन्ना रोड स्थित टिकरिया तिराहे पर मोटर साइकिल ०६ फिट नीचे खाई में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को १०८ वाहन की टीम ईएमटी डॉ. शॉहरूख खान, पायलट बृजेश कुमार अहिरवार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से घायलों राजा भैया पिता घमंडी लोधी उम्र ४५ वर्ष निवासी पौडी तथा जगत लोधी पिता नमई लोधी उम्र ४७ वर्ष निवासी पौडी प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एम.एल.चौधरी द्वारा कटनी रेफर कर दिया गया।
Created On :   18 April 2023 1:06 PM IST
Next Story