गोदाम न होने के कारण खुले में रखा है अनाज

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली)। जिले के किसानों को धान का समर्थन मूल्य और बोनस मिलने की उम्मीद में किसान सरकारी धान खरीदी केंद्र में धान फसल की बिक्री करते हैं। किंतु अधिकांश संस्था के पास धान जमा करने के लिए गोदाम उपलब्ध नहीं होने से खुले आसमान के नीचे धान जमा कर रखना पड़ रहा है। तहसील के कुरंडी स्थित समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र में परिसर के अनेक गांवों की किसानों का धान खरीदा गया। किंतु यहां गोदाम की व्यवस्था नहीं होने से करोड़ों रुपए का धान खरीदने के बाद खुले आसमान के नीचे ताड़पत्री से ढांककर रखा गया है। ऐसे में बारिश आने से करोड़ों रुपए का धान गीला होकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। संस्था के पास पैसे के अभाव में गोदाम निर्माण करना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए सरकार धान खरीदी संस्था को गोदाम निर्माण के लिए निधि उपलब्ध कराने की मांग नरोटी चक के पूर्व उपसरपंच विश्वेश्वर दरो ने की है। बता दें कि, जिले के अनेक धान खरीदी केंद्र पर गोदाम उपलब्ध नहीं होने से संस्था द्वारा खरीदी किये गए धान ऐसे ही खुले में रखा गया है।
Created On :   22 Feb 2023 2:49 PM IST