मां उमिया औद्योगिक परिसर के सॉ मिल में लगी भीषण आग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मां उमिया औद्योगिक परिसर के सॉ मिल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
कच्चा-पक्का माल जलकर राख
मंा उमिया औद्योगिक परिसर में हरीश पटेल नामक व्यक्ति की सॉ मिल है। रात करीब 2 बजे सॉ मिल में अचानक आग लग गई। रात का वक्त होने से आग लगने के बारे में जल्द पता नहीं चल सका। आग अंदर ही अंदर सुलगती रही। आग सूखी लकड़ियों में लगने पर रौद्र रूप धारण कर लिया। सॉ िमल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, तब किसी ने आग मिल में आग लगने की सूचना हरीश और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही वाहन के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने तक आग ने सॉ िमल परिसर के आधे से ज्यादा हिस्से को घेर लिया था। मशीन, इंलेक्ट्रिक पंप, लकड़ी का कच्चा व पक्का माल सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। हादसा औद्योगिक परिसर में होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Created On :   14 March 2023 12:10 PM IST