पोषण के लिए तीन रंगो से सजी थाली का किया गया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पोषण आहार पखवाड़ा के अंतर्गत पन्ना के बृजपुर स्थित आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक २ में एक कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगी थाली का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शित तिरंगी थालियों के माध्यम कुपोषण से बचने के लिए आवश्यक तत्वों से परिपूर्ण भोजन के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि दाल सब्जी के साथ सलाद भोजन में लेना है। इसी प्रकार मोटे अनाजों के द्वारा निर्मित चीला, शकरपारे, इडली, मोटे अनाजों बाजरा, कुटकी कोदा, मक्का आदि का प्रयोग कर उपयुक्त व्यंजनों को बनाया जा सकता है। समूह के द्वारा इस तरह का भोजन थर्ड मील में बच्चों को दिया जाए तो कुपोषण के कलंक को मिटाया जा सकता है। आयोजन के दौरान अधिक से अधिक मोटे अनाज का उपयोग करने और उससे बने भोजन को गर्भवती महिलाओं को खाना चाहिए। मोटा अनाज माँ और बच्चो ंके कुपोषण को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक करुणा अवस्थी द्वारा जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ता राधा मिश्रा, अर्चना सोनी, रजनी सेन, सरोज अवस्थी, ममता यादव और ज्योति गुप्ता सहित गर्भवती धात्री महिलायें ०६ माह से ०६ वर्ष के बच्चे उपस्थित रहे।
Created On :   18 April 2023 12:54 PM IST