- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने...
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सराहा पिपरिया गोपाल में हुए जल संरक्षण कार्यों को ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा की जानकारी!

डिजिटल डेस्क | सागर गुरुवार को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सागर की पिपरिया गोपाल पंचायत को जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए संपूर्ण देश में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि पिपरिया गोपाल पंचायत में 72 तालाबों का निर्माण किया गया जिसके फलस्वरूप उसे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह गुरूवार को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित जल अभिषेकम कार्यक्रम में शामिल हुए तथा सागर के पिपरिया गोपाल पंचायत में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वसंबंधितों को बधाई दी।
इस संबंध में उन्होंने अपने फेसबुक तथा ट्विटर के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जानकारी साझा की तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एवं ग्राम पंचायत प्रधान को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में बहुत ही सकारात्मक कार्य हुए हैं।
प्रदेश में पहाड़ों पर ट्रेंच, नदी नालों पर चेक डैम, तालाब और खेतों पर मेड़ बँधान तथा खेतों में खेत तालाब का निर्माण किया गया है।
सभी कार्य कम लागत से किए गए हैं तथा स्थानीय स्तर पर बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं।
Created On :   13 Feb 2021 1:56 PM IST