साेनिया सहित अन्य नेताओं से मिले विदर्भ के कांग्रेस नेता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस के रायपुर में हुए अधिवेशन में शहर व विदर्भ से भी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए केवल प्रमुख पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया था। फिर भी बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी भी रायपुर पहंुचे। कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वडेरा के मार्गदर्शन में संगठन का नए सिरे से मजबूत करने का संकल्प लिया गया। विदर्भ के प्रमुख नेताओें ने सोनिया गांधी सहित अन्य प्रमुख नेताआंें से मुलाकात की। संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। विलास मुत्तेमवार, नितीन राऊत, अनीस अहमद, विकास ठाकरे, सतीश चतुर्वेदी, राजेंद्र मुलक, नाना गावंडे, अभिजीत वंजारी, अतुल कोटेचा, विशाल मुत्तेमवार, उमाकांत अग्निहोत्री, अभिजीत सपकाल, अतुल लोंढे, प्रशांत धवड, राजा तिडके, संजय दुबे, संजय महाकालकर सहित अन्य पदाधिकारी थे।
Created On :   28 Feb 2023 1:11 PM IST