विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन

By - Bhaskar Hindi |18 April 2023 2:26 PM IST
पन्ना विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने जिले में गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही लगातार तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए व छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचाव के लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय प्रात: ७:३० बजे से दोपहर १२:३० बजे तक नियत किया जाता है। इन संस्थाओं में आयोजित हो रही सभी परीक्षायें पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जायेगी। यह व्यवस्था ३० अप्रैल २०२३ तक ही लागू रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Created On :   18 April 2023 2:25 PM IST
Next Story