वृत्त धूमा तहसील लखनादौन को टप्पा तहसील घोषित किया

By - Bhaskar Hindi |25 April 2023 11:40 AM IST
धूमा में उपतहसील वृत्त धूमा तहसील लखनादौन को टप्पा तहसील घोषित किया
प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं क्षेत्रीय आमजानों व किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने वृत्त धूमा तहसील लखनादौन को टप्पा तहसील घोषित किया है। वर्तमान में प्रचलित न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त धूमा के लिए उपलब्ध स्टॉफ एवं संसाधनों का उपयोग करते हुए टप्प तहसील धूमा में क्षेत्रीय आमजनों एवं किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रति सप्ताह 3 दिवस निर्धारित कर नियमित रूप से उप तहसील कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय संचालित किए जाएंगे।
Created On :   25 April 2023 11:40 AM IST
Next Story