- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- जिले में बाल कल्याण समिति एवं किशोर...
जिले में बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड का गठन हुआ, पदाधिकारियों द्वारा पदभार ग्रहण!

डिजिटल डेस्क | सागर मध्यप्रदेश शासन अधिसूचना 5 अपै्रल 2021 के माध्यम से सागर जिले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित पाँच सदस्यीय बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के दो अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति शासन द्वारा कि गई।
सोमवार को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला सागर में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रचना बुधोलिया द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला, सदस्य डॉ. अमित अग्रवाल, सदस्य श्री अंजनी मोहन नायक, सदस्य श्रीमति क्लीं राय एवं सदस्य डॉ. स्वाति श्रीवास्तव तथा किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुश्री बन्दना तोमर एवं सदस्य श्रीमति मंजू भाला सिंह को पदभार ग्रहण कराया।
विगत 3 वर्षों से बाल कल्याण समिति के पद रिक्त थे जिससे विपत्तिग्रस्त बच्चों के प्रकरणों के अतिम निर्णय में अनावश्यक बिलंब होता था। उक्त समिति तथा बोर्ड के गठन से विपत्तिग्रस्त बच्चों एवं विधि विवादित बच्चों के प्रकरणों के निराकरण में आसानी होगी।
Created On :   20 April 2021 2:29 PM IST