- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनूपपुर
- /
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद...
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद कर्णवीर सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि!

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2021 12:16 PM IST
श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद कर्णवीर सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि!
डिजिटल डेस्क | अनुपपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद कर्णवीर सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि भारत के वीर सपूत, सतना के लाल, वीर जवान श्री कर्णवीर सिंह राजपूत आज कश्मीर में शौर्य एवं वीरता दिखाते हुए वीर-गति को प्राप्त हो गये।
ईश्वर वीर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वीर जवान श्री कर्णवीर सिंह राजपूत चले गये, लेकिन हमारी स्मृतियों में हमेशा अमर रहेंगे। हम उनको वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनका परिवार अकेला नहीं है। उनके परिवार के साथ सम्पूर्ण देश और मध्यप्रदेश खड़ा है।
Created On :   22 Oct 2021 5:19 PM IST
Next Story