भारत माता की आरती का किया गया आयोजन

By - Bhaskar Hindi |30 Jan 2023 3:29 PM IST
पवई भारत माता की आरती का किया गया आयोजन
डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर शाम ०7:30 बजे झंडा बाजार पवई के सार्वजनिक चबूतरे पर भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया। संजू पटेल के संयोजन एवं नगर के व्यवसाई सुशील अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रघुवीर तिवारी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक बृजेश अर्गल ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष बसंत दहायत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भगवानदीन चौरसिया, अरविंद अग्रवाल, पुष्पेंद्र पटेल, लोकेंद्र सिंह, प्रहलाद बहरे, राकेश डेंगर,े रंजीत रैकवार, सौरभ जैन, दिलीप जैन, संदीप खरे, अजीत बढौलिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Created On :   30 Jan 2023 3:28 PM IST
Next Story