मीडिया कार्यशाला 19 अप्रैल को

By - Bhaskar Hindi |19 April 2023 12:00 PM IST
पन्ना मीडिया कार्यशाला 19 अप्रैल को
डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार 18 अप्रैल को जिला प्रशिक्षण केन्द्र पन्ना में शाम 4 बजे से मीडिया कार्यशाला आयोजित की जाना थी। अब अपरिहार्य कारणों से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से निर्धारित स्थान पर कार्यशाला का आयोजन होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय ने बताया कि मिशन अंतर्गत शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सेवा प्रदाताओं के राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीयन का कार्य प्रचलन में है। इसके अलावा आम नागरिकों के आभा आईडी बनाए जाने का कार्य भी निरंतर जारी है। सीएमएचओ द्वारा मीडिया कार्यशाला में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से सहभागिता का आग्रह किया गया है।
Created On :   19 April 2023 12:00 PM IST
Next Story