संपत्ति विवाद में बड़े भाई की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विवाद में मध्यस्थता करने गए बड़े भाई को छोटे भाई ने चाकू घोंप दिया। संपत्ति विवाद में उसकी हत्या का प्रयास किया गया। मानकापुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है।
मध्यस्थता करने पर आवेश में आकर घोंपा चाकू : गोधनी रोड वाघोबा नगर निवासी जख्मी सिल्वेस्टर मेकझी (52) सेंट्रिंग की ठेकेदारी करता है। आरोपी छोटा भाई एडवर्ड मेकझी (38) मजदूरी करता है। उन्हें एक दिव्यांग बहन है। तीनों भाई-बहन पैतृक मकान में रहते हैं। एडवर्ड यह मकान खुद के नाम करने के लिए सिल्वेटर को कहता था। इसे लेकर उनमें कई बार विवाद भी हुआ है। रविवार को रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर एडवर्ड का सिल्वेस्टर की पत्नी से विवाद हो गया। शोर-शराबा सुनकर सिल्वेटर पहले पहली मंजिल से नीचे आया और विवाद में मध्यस्थता की। इससे आवेश में आकर एडवर्ड ने सिल्वेटर को चाकू घोंप दिया। उसे जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल सिल्वेटर को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने एडवर्ड को गिरफ्तार किया। सोमवार को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है।
Created On :   14 March 2023 12:17 PM IST