घातक शस्त्र के साथ दहशत फैला रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी रोड पर मानसी लॉन के पास घातक शस्त्र लेकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शेख रफीक शेख रशीद (25), संघर्ष नगर, मो. साहेब आलम अंसारी समसुद्दीन अंसारी (29), टेका नाका, मो. मौसिन अंसारी मो. मकसूद अंसारी (28), संघर्ष नगर यशोधरानगर और शहजाद खान रहमत खान (26), उप्पलवाड़ी निवासी है।
जूनी कामठी पुलिस आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार जूनी कामठी पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि, कुछ लोग कामठी रोड पर मानसी लॉन के पास दो दोपहिया वाहनों पर चार लोग हाथों में घातक शस्त्र लेकर सड़क पर दहशत फैला रहे हैं। पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी शेख रफीक, मो. साहेब अंसारी, मो मौसिन और शहजाद को दबोच लिया। जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
आरोपियों पर धारा 4/25, 34, 136 के तहत मामला दर्ज कर िगरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो चाकू, तीन मोबाइल, दो दोपहिया वाहन सहित करीब 1 लाख 6 हजार 250 रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त श्रवण दत्त के मार्गदर्शन में जूनी कामठी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक भिताड़े के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले की जांच शुरू है।
Created On :   28 Feb 2023 12:01 PM IST