मध्य प्रदेश: साइबर जागरूकता के लिए रायसेन में सेफ क्लिक हैकथॉन कल

साइबर जागरूकता के लिए रायसेन में सेफ क्लिक हैकथॉन कल
  • रायसेन में सेफ क्लिक हैकथॉन कल
  • रायसेन पुलिस 7 फरवरी को नुक्कड़-नाटक करेगी
  • 8 फरवरी को सेफ क्लीक हैकथॉन होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रदेश में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता के लिए पुलिस अलग-अलग मंचों पर अलग-अलग आयोजन कर रही है। यह प्रोग्राम 1 से 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमें आम लोगों, छात्र-छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया जा रहा है। गुरुवार को रायसेन पुलिस ने सेफ क्लिक प्रोग्राम के तहत एक निजी युनिवर्सिटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम शुरु किया।

इसमें मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय, अनुभाग अधिकारी पुलिस शीला सुराना, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, साइबर एक्सपर्ट योगेश पंडित, अनंत श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार ने सैफ क्लिक के जरिए छात्र-छात्राएं को सतर्क रहने के टिप्स दिए।

कार्यक्रम में ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप व रायसेन के लगभग 700 छात्र-छात्राएं एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा पर फोकस किया। साइबर के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान, चोरी, अनजान नंबर से वाॅट्सअप कॉल आदि साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में बचने के तरीके छात्रों को बताएं। पुलिस महानिरीक्षक शुक्ला ने पुलिस और साइबर विशेषज्ञों की इस पहल को वर्तमान की आवश्यकता बताया। सेफ क्लीक अभियान 1 से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत रायसेन पुलिस एक निजी यूनिवर्सिटी के साथ 7 फरवरी को नुक्कड़-नाटक और 8 फरवरी को सेफ क्लीक हैकथॉन करेगा।

Created On :   6 Feb 2025 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story