रेसिपी: अगर आपका पार्टनर है फूडी, तो इस प्रपोज डे चॉकलेट कुकीज से करें उन्हें इंप्रेस, यहां देखें बेस्ट रेसिपी

  • 8 फरवरी को मनाया जाएगा प्रपोज डे
  • अपनों के लिए जरूर बनाएं टेस्टी चॉकलेट कुकीज
  • फॉलो करें ये आसान रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोज डे के बाद हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो खाली हाथ न जाएं। आप घर पर चॉकलेट कुकीज बना कर ले जा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मार्केट जैसी कुकीज बनाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आज हम आपके लिए बेहद आसान रेसिपी लेकर आए हैं जिसे फॉलो कर के आप झटपट कुकीज बना पाएंगे। साथ ही, आपके पार्टनर को भी इसका टेस्ट काफी पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी कुकीज बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

14 चॉकलेट कुकीज बनाने की सामग्री

मापने का कप इस्तेमाल किया गया- 200 मिली

सभी उद्देश्य के लिए आटा या मैदा- 1 कप या 150 ग्राम

मक्खन- 100 ग्राम

पाउडर चीनी- 1/2 कप या लगभग 75 ग्राम

कोको पाउडर- 1/4 कप 40 ग्राम लगभग

वेनिला एसेंस- कुछ बूंदें

बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच

चॉको चिप्स- आटे के लिए 2 बड़े चम्मच और सजावट के लिए 2 बड़े चम्मच

क्रेडिट- Madhavi's Kitchen

Created On :   7 Feb 2025 4:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story