घर पर आसान विधि से बनाएं टेस्टी स्वीट डिश मलाई खाजा
![Make easy and tasty sweet dish malai khajah at home Make easy and tasty sweet dish malai khajah at home](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/make-easy-tasty-sweet-dish-malai-khajah-at-home1_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क। रोज- रोज वही एक जैसा खाना खाके कोई भी बोर हो जाएगा। जिसके लिए हम कुछ नया और अलग तरह का स्वाद चखने के इच्छुक होते हैं। जिसके लिए आप नई- नई रेसिपी खोजते हैं। तो हम आपके लिए एक बिल्कुल अलग ही स्वीट और स्वादिष्ट डिश की रेसिपी लाए हैं। जिसका नाम है मलाई खाजा। तो चलिए बताते हैं कि घर पर कैसे बनाएं मलाई खाजा।
सामग्री-
250 ग्राम मैदा
250 ग्राम खोया
1 किलो चीनी
1 कटोरी घी
7 8 पिस्ता व बादाम-आवश्यक्तानुसार तेल या चाहे तो घी का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।
विधि-
सबसे पहले मैदे को एक खुले बर्तन में डालें और उसमे घी डाल कर मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डाल कर मैदे को गूंथ लें ,लेकिन ध्यान रहे की आटा नरम हो। अब एक बर्तन में दो गिलास पानी और चीनी डाल कर गैस पर पकाएं। इससे चाशनी बन जाएगी। अब चाशनी में मैश किया हुआ खोया मिक्स कर के रख दें। अब गुंथे हुए मैदे को बड़ी सी चपाती के आकर में बेल लें और इसके ऊपर सुखा मैदा डाल दें ताकि वह चिपके नहीं। इसे रोल की तरह फोल्ड करें और किनारो को पानी से चिपका लें। अब चपाती को हलके हाथो से दबाएं और फिर टुकड़ों में खाजा के आकर में काट लें। इसके बाद अब कढ़ाई लें और उसमे तेल गरम करें। अब इन टुकड़ों को तलने के लिए डाल दें। ब्राउन होने के बाद इसे निकल लें और चाशनी में डाल कर कुछ देर भिगो लें ताकि वह चाशनी को अच्छे से सोख लें। इसके बाद पिस्ता और बादाम को बारीक पीस लें और बनाये हुए खाजा के ऊपर डाल कर इसे सजाएं। आपका मलाई खाजा बनकर तैयार है।
Created On :   24 April 2019 3:21 PM IST