रेसिपी: घर में बनाए बाजार जैसी क्रीमी और टेस्टी मैंगो श्रीखंड, जानिए इस फेमस महाराष्ट्रियन डिजर्ट की परफेक्ट रेसिपी

  • आम से कई तरह के डिश तैयार किए जाते हैं
  • ट्राई करें फेमस मैंगो श्रीखंड
  • यहां जानिए परफेक्ट रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश का राष्ट्रीय फल और फलों का राजा आम सभी को पसंद होता है। कच्चे और खट्टे आम से लेकर पके और रसीले आम दोनों से कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जाती है। जिसे बड़े से लेकर बुढ़े तक सभी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको पके और रसीले आमों से बनने वाले अमराखंड यानि मैंगो श्रीखंड के बारे में बताने वाले हैं। इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिजर्ट को आप बड़ी ही आसानी से घर में बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। श्रीखंड बनाने के लिए हमेशा अच्छे क्वालिटी की मलाईदार दही का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले हंग कर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेस्ट टेस्ट और टेक्स्चर वाली मैंगो श्रीखंड यानि अमरखंड बनाने के लिए कच्चे आम प्यूरी की जगह चीनी के साथ मैंगो पल्प को पका कर गाढ़ा कर लें। ऐसा करने से आपका अमरखंड क्रीमी और गाढ़ी बनेगी।

सामग्री -

दूध - 1 लीटर

दही - 1/2 चम्मच

आम - 1 (प्यूरी) + 1/2 (कटा हुआ)

चीनी - 6 बड़ा चम्मच (90 ग्राम)

सजाने के लिए -

पिस्ता

बादाम

वीडियो क्रेडिट - CookingShooking Hindi

Created On :   29 May 2024 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story