रेसिपी: स्वाद के साथ बिहार के फेमस सत्तू पराठे से सेहत को भी रखें तंदुरूस्त, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • ट्राई करें बिहार का फेमस सत्तू पराठा
  • लाजवाब स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहारी घरों में सत्तू का पराठा काफी फेमस है। लगभग हर घर में इसे बनाया जाता है। सत्तू का पराठा खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। सत्तू एक बहुत ही पौष्टिक आहार है। इसलिए सत्तू का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है सत्तू का पराठा। अगर आप भी बिहारी क्यूजीन के फैन हैं, तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। सत्तू का पराठा बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। चने के सत्तू और मसालों के साथ बनाया गया यह पराठा नाश्ते, लंच या डिनर में भी खाया जा सकता है।

सामग्री -

आटा लगाने के लिए -

गेहूं का आटा - 2 कप

अजवाइन - 1/2 चम्मच (क्रश किया हुआ)

कलौंजी - एक बड़ी चुटकी नमक

नमक - स्वादानुसार

पानी - आवश्यकतानुसार (धीरे-धीरे डालें)

तेल - 1 चम्मच

भरावन के लिए -

चना सत्तू - 1 कप

लहसुन - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2-3 (कटा हुआ)

अदरक - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

अजवायन - 1/2 चम्मच

कलौंजी - 1/2 चम्मच

काली मिर्च पाउडर - एक बड़ी चुटकी

नींबू का रस - 1

नमक - स्वादानुसार

आम के अचार का मसाला - 2 चम्मच

सरसों का तेल - 2 चम्मच

प्याज - 1 (कटा हुआ)

ताजा हरा धनिया - एक मुट्ठी (कटा हुआ)

घी - आवश्यकतानुसार

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Created On :   10 Jun 2024 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story