रेसिपी: होली पर राजस्थान में बनाया जाता है कांजी वड़ा, जानिए इस फेमस डिश की रेसिपी

  • होली के मौके पर स्वादिष्ट पकवान बनाया जाता है
  • ट्राई करें राजस्थान का फेमस कांजी वड़ा
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। हमारे यहां हर महीने कोई ना कोई बड़ा त्योहार रहता ही है। इस महीने भी रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। होली का त्योहार इस महीने के आखिरी सप्ताह में 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर और रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हालांकि, होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि अलग-अलग पकवानों का भी त्योहार है। होली के खास मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बनने वाले पारंपरिक पकवानों में मालपुआ, गुजिया और दही वड़ा सबसे आम है। त्योहारों पर हर राज्य की कुछ न कुछ ट्रेडिशनल रेसिपी होती है। राजस्थान में होली के मौके पर कांजी वड़ा बनाया जाता है। यह डिश पूरे भारत में काफी पॉपुलर है। पानी में कुछ मसालों को डालकर धूप में फरमेंट होने के लिए रख दिया जाता है जिसे कांजी कहा जाता है। कांजी पाचन के लिए बेहतरीन होता है और हमारे शरीर को ठंडा करता है। यही वजह है कि होली के अलावा इसे गर्मियों में खूब बनाया जाता है।

सामग्री -

कांजी के लिए -

पानी - 1.5 लीटर

पीली सरसों - 2 बड़ा चम्मच

सरसों - 1 बड़ा चम्मच

अजवायन -1/2 छोटा चम्मच

सरसों का तेल - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

सूखी लाल मिर्च - 4

काला नमक -1 छोटा चम्मच

सामान्य नमक -1 चम्मच

हींग -1/4 छोटी चम्मच

पुदीने की पत्तियां (ऑप्शनल)

बूंदी (ऑप्शनल)

वड़ा के लिए -

मूंग दाल - 1 कप (भिगोया हुआ)

उड़द दाल - 1/2 कप (भिगोया हुआ)

अदरक-2 इंच

हरी मिर्च-1

धनिया के पत्ते

नमक

हींग -1/4 छोटी चम्मच

तेल - तलने के लिए

वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen

Created On :   21 March 2024 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story