रेसिपी: मीठा खा खाकर थक गए हैं तो इस रक्षाबंधन बनाएं घर पर ही आसान और स्वादिष्ट वेज बिरयानी

  • घर पर बनाएं आसान और टेश्टी वेज बिरयानी
  • वेज बिरयानी बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस पावन मौके पर सब लोग मीठा बनाते भी हैं और बाहर से भी भरपूर मिठाईयां आती हैं। ऐसे में अधिकांश लोग मीठा खाकर थक जाते हैं। तो क्यों ना घर पर ही कुछ अच्छा और नमकीन बनाया जाए। लेकिन अब ये भी एक बड़ी टेंशन हो जाती है कि आखिर क्या बनाएं। तो अब परेशान होने की कोई बात नहीं है आज हम आपके लिए लाए हैं वेज बिरयानी की आसान सी रेसिपी। इस बिरयानी को बनाना बेहद आसान है। इसको आप आराम से ही घर पर बना सकते हैं। वहीं मीठा खाने के बाद वेज बिरयानी खाकर सबका मन भी शांत हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप वेज बिरयानी आसानी से घर पर बना सकते हैं।

वेज बिरयानी बनाने की सामग्री

चावल - 1 गिलास

प्याज - 1.5 कप

फूलगोभी - 1/2 कप

फ्रेंच बीन्स - 1/2 कप

गाजर - 1/2 कप

दही - 1/3 कप

हरी मिर्च - 3

धनिया पत्ती - 1/4 कप

पुदीना पत्ती - 1/4 कप

अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

बिरयानी मसाला - 1 बड़ा चम्मच

खाद्य रंग (वैकल्पिक)

केसर भिगोया हुआ दूध - 2 बड़े चम्मच

घी - 2 बड़े चम्मच

स्वादानुसार नमक

खाना पकाने का तेल - 6 बड़े चम्मच

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   10 Aug 2024 6:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story