रेसिपी: इस ईद बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो जरूर बनाएं घर पर इस चिकन तवा कबाब को, मन हो जाएगा खुश
- ईद का त्योहार है आने वाला
- इस दिन बनाएं घर पर चिकन तवा कबाब
- चिकन तवा कबाब बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। जिस दिन चांद नजर आएगा उसके अगले दिन ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग एक दूसरे के घर मिलने आते हैं और गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन सभी लोग दावत पर भी जाते हैं। अगर आप दावत में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं और समय भी ज्यादा नहीं बचा है। तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आराम से आप घर पर ही चिकन तवा कबाब बना सकते हैं। तो चलिए चिकन तवा कबाब बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
चिकन तवा कबाब बनाने के लिए सामग्री
1 प्याज (कटा हुआ)
1 इंच अदरक
8-10 लहसुन की कलियाँ
2 हरी मिर्च
250 ग्राम चिकन (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 अंडा (फेंटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच पुदीने के पत्ते (कटे हुए)
नमक
2 बड़ा चम्मच बेसन (भुना हुआ)
2 बड़ा चम्मच तेल
वीडियो क्रेडिट- Swaad Anusar
Created On :   29 March 2025 11:57 PM IST