हरियाणा चुनाव 2024: क्या दिल्ली में कांग्रेस को मिलेगा केजरीवाल का साथ? हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के बाद उठ रहे सवाल

क्या दिल्ली में कांग्रेस को मिलेगा केजरीवाल का साथ? हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के बाद उठ रहे सवाल
  • हरियाणा में 'आप' और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी
  • 5 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में चुनाव
  • बीजेपी भी हरियाणा चुनाव के रणनीति पर कर रही काम

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर है। लेकिन, राज्य में इस वक्त कांग्रेस और 'आप' के बीच सीटों को लेकर समझौता जारी है। बुधवार को AAP सांसद राघव चड्ढा हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव और गठबंधन पर चर्चा की।

'आप' सांसद राघव चड्ढा से मुलाकात के बाद हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, "हम उनसे बात कर रहे हैं। हम ऐसे समाधान पर काम कर रहे हैं जिससे हम दोनों को फायदा हो। हम इस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि इसे एक या दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। भाजपा को हराने के लिए हमें जो कुछ भी करना होगा, हम करेंगे।"

पहले ऐसा माना जा रहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन बीते दो-तीन दिनों से ऐसा लग रहा है कि इन दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो सकता है। दोनों दल के नेताओं की ओर से गठबंधन पर चर्चा जारी है।

कांग्रेस के लिए क्या फायदा?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, दिल्ली से सटे हरियाणा की लगभग 15 से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी का प्रभाव है। यहां पर 'आप' के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया है। ऐसा माना रहा है कि यहां कांग्रेस को 'आप' से नुकसान हो सकता है। इसलिए दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के तहत यहां एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

क्या दिल्ली में कांग्रेस को मिलेगा 'आप' का साथ?

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी खुद चाहते हैं कि कांग्रेस का 'आप' के साथ गठबंधन हो। जिससे राज्य में पार्टी की स्थिति और ज्यादा मजबूत हो। बता दें कि, कांग्रेस का हरियाणा में काफी ज्यादा मजबूत पकड़ है। लेकिन फिर भी कांग्रेस 'आप' का साथ चाहती है। इसके पीछे राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इसका फायदा कांग्रेस को दिल्ली में मिल सकता है। दिल्ली में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां कांग्रेस की स्थिति उतनी ठीक नहीं है। अगर हरियाणा में कांग्रेस 'आप' को मदद करती है तो दिल्ली चुनाव में 'आप' कांग्रेस को मदद कर सकती है। दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। ऐसे में कांग्रेस को धरातल में पकड़ बनाने के लिए 'आप' का साथ जरूरी है।

कब होंगे हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पहले 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले थे। वहीं, 4 अक्टूबर को नतीजे आने वाले थे। लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को लेकर वोटिंग की तारीख को बदला गया है।

Created On :   4 Sept 2024 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story