LJP(R) अध्यक्ष बनने के बाद बड़ा ऐलान: जातिगत जनगणना के पक्ष में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, झारखंड चुनाव को लेकर भी इरादे किए स्पष्ट

जातिगत जनगणना के पक्ष में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, झारखंड चुनाव को लेकर भी इरादे किए स्पष्ट
  • झारखंड चुनाव को लेकर भी चिराग पासवान ने कही बड़ी बात
  • चिराग पासवान ने झारखंड चुनाव को लेकर भी इरादे किए स्पष्ट
  • जातिगत जनगणना के पक्ष में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को एक फिर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जातिगत जनगणना करने को लेकर अपनी सहमति जाहिर की। चिराग पासवान ने साफ कहा कि जाति जनगणना होना चाहिए।

जाति जनगणना हो- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं। मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।"

झारखंड चुनाव को लेकर भी की चर्चा

रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी की हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद चिराग पासवान ने रविवार को यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लडना चाहती है, लेकिन सीटों को लेकर तालमेल नहीं हो सका तो पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि, इसी साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चिराग पासवान की भी पार्टी ने झारखंड चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Created On :   25 Aug 2024 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story