यूक्रेनी ने 2022 में क्रीमिया पुल को किया था नष्ट, अब किया खुलासा

यूक्रेनी ने 2022 में क्रीमिया पुल को किया था नष्ट, अब किया खुलासा

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने संकेत दिया है कि देश की सेना ने पिछले साल अक्टूबर में रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को नष्ट कर दिया था। 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से 12 यूक्रेनी उपलब्धियों को सूचीबद्ध करते हुए मलियार ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया: "273 दिन पहले, (हमने) रूसी लॉजिस्टिक्स को बाधित करने के लिए क्रीमिया पुल पर पहला हमला किया था।"

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पोस्ट में रूसी युद्धपोत मोस्कवा के डूबने (451 दिन पहले) और स्नेक आइलैंड की मुक्ति (373 दिन पहले) का भी जिक्र है। हालांकि, यूक्रेनी सरकार ने मंत्री के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

केर्च पुल, जिसने मुख्य भूमि रूस और रूसी कब्जे वाली क्रीमिया प्रायद्वीप के बीच प्रमुख परिवहन संपर्क को बाधित कर दिया था, को भी यूक्रेन ने ही उड़ाया था। केर्च पुल पर किए गए हमले से न केवल यूक्रेन में रूसी सैनिकों की आवाजाही को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसे मॉस्को के लिए एक मनोवैज्ञानिक झटका और कीव के लिए एक बड़ी जीत की तरह लिया गया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने उस समय विस्फोट का जश्न मनाया, लेकिन जिम्मेदारी का स्पष्ट दावा नहीं किया।

केर्च पुल पर हमला, रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के 70 वर्ष पूरे होने के अगले दिन किया गया था। उस दिन, यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने मर्लिन मुनरो के "हैप्पी बर्थडे, मिस्टर प्रेसिडेंट" गाने के साथ पुल की आग की लपटों में घिरे वीडियो को शेयर किया था।

यूक्रेनी नौसेना ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा था, "रूसी संघ की वायु रक्षा, क्या आप सो रहे हैं?" एक वीडियो में पुल की सड़क का एक हिस्सा दिखाया गया, जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2023 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story