हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी में टेंशन- 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' ? मनोहर लाल खट्टर ने अनिल विज के सीएम बनने की चाहत पर लगाया 'ब्रेक'!

बीजेपी में  टेंशन- कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? मनोहर लाल खट्टर ने अनिल विज के सीएम बनने की चाहत पर लगाया ब्रेक!
  • 5 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • नायब सिंह सैनी बनेंगे सीएम- मनोहर लाल खट्टर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इस बीच अनिल विज के सीएम बनने वाले बयान पर पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "दावेदारी पेश करने की चाहत कोई भी रख सकता है, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। बीजेपी ने फैसला कर लिया है कि अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे।"

विज बनना चाहते हैं सीएम

बता दें कि, साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी अनिल विज मुख्यमंत्री पद का चेहरा माने जा रहे थे। हालांकि, बीजेपी ने जीत के बाद 2014 में मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद जब साल 2024 के मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर और उनकी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया। इसके बाद माना जा रहा था कि अनिज विज को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं।

बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को सीएम पद सौंप दिया। जिसके बाद अनिल विज कई दिनों तक पार्टी से नाराज रहे। खुद नायब सिंह सैनी अनिल विज को मनाने गए थे। हालांकि, उन्हें नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में जगह नहीं मिली।

अंबाला कैंट से उम्मीदवार हैं अनिल विज

अनिल विज हरियाणा बीजेपी के सीनियर नेताओं में एक हैं। ऐसे में वह लगातार सीएम पद की दावेदारी पेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते रविवार को अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वह सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। अगर उन्हें पार्टी मुख्यमंत्री बनने का मौका देती है, तो वह हरियाणा की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा था कि वह 6 बार के विधायक रहे हैं। ऐसे में सीनियॉरिटी के हिसाब से वह सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Created On :   16 Sept 2024 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story